मित्रों ,"इंद्रधनुष " का मतलब है सात रंगों से मिलकर बना हुआ । मैंने इस ब्लॉग पेज का नाम "इंद्रधनुष " दिया है इसके पीछे मेरी परिकल्पना यही है कि इस पेज के माध्यम से मैं आपको हर प्रकार की चीज़ें पहुंचा सकूँ । हर वो बातें ,हर विषय पर जो हमारे आसपास की है और जो हम पसंद करते हैं और इसके अलावा बहुत सी चीजें हम पसंद नहीं भी करते हैं । हर उस बात को जिससे हम जुड़े हुए हैं और हर उस बात को जिससे हम बहुत परे हैं । मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा की मैं जिस सोच के साथ इस ब्लॉग को शुरू कर रहा हूँ मैं उसे पूरा कर सकूँ । उम्मीद है की आप सबका भी इसमे मुझे पूर्ण सहयोग मिलेगा । धन्यवाद